फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलने उतरीं मिताली, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 06 Mar 2020 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : ESPN
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिताली साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो को मिताली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'साड़ी बहुत कुछ कहती है आपसे भी अधिक। यह आपको कभी भी फिट होने के लिए नहीं कहती, यह आपको अलग दिखना सिखाती है। चलिए इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 पर एक अनमोल चीज की शुरुआत करते हैं। इस महिला दिवस से अपनी शर्तों पर जीना शुरू करते हैं।'

इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 37 साल की मिताली ने पिछले साल ही टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अभी महिला वन-डे टीम की कप्तान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें