फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व विजेता बनीं बेटियां: भारतीय महिला टीम की खिताबी जीत पर गदगद हुईं मिताली राज, बधाई देते समय भावुक हुईं

Mon, 03 Nov 2025 12:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। भारत के लिए ये जीत कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मिताली टीम को बधाई देते वक्त भावुक हो गईं। 
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज वनडे विश्व कप में भारत को मिली खिताबी जीत पर गदगद हो गई हैं। भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने वो उपलब्धि हासिल कर ली, जो अब तक महिला क्रिकेट में भारत के लिए कोई नहीं कर सका था। भारत के लिए ये जीत कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मिताली टीम को बधाई देते वक्त भावुक हो गईं। 
विज्ञापन

52 साल में पहली बार भारत ने जीता खिताब
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।

दो बार चूके मौका, अब पार की आखिरी बाधा
भारतीय टीम तीसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। भारतीय टीम इससे पहले मिताली राज की अगुआई में 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी थी। साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया था, जबकि 2017 में इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर रोमांचक फाइनल में भारत पर नौ रन से जीत दर्ज की की थी। भारतीय टीम दो बार खिताब के करीब आकर इससे चूक गई थी, लेकिन अब वह आखिरी बाधा पार करने में सफल रही।
विज्ञापन

मिताली बोलीं- इसका वर्षों से इंतजार था
भारत को मिली खिताबी जीत के बाद मिताली राज ने कहा, मैं बस इन सभी खिलाड़ियों को गले लगाना चाहती हूं। इन्होंने इस विश्व कप में जिस तरह से वापसी की वो शानदार था। मैं इस जीत पर काफी खुश और भावुक हूं कि आखिरकार भारत विश्व कप जीतने में सफल रहा है। ये ऐसी चीज थी जिसका सभी को वर्षों से इंतजार था और आखिरकार हम ये दिन देख सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें