सूरत में आतिशबाजी और उत्साह
गुजरात के सूरत में महिला विश्व कप फाइनल में जीत दर्ज करने के साथ ही लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशंसकों ने आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। हाथों में तिरंगा लिए लोग डांस करते नजर आए।
भारत की जीत के बाद देशभर में जश्न
- फोटो : PTI
मुंबई: फैंस में जबरदस्त उत्साह
मुंबई में भी कुछ ऐसा ही नजारा था। महिला विश्व कप फाइनल में भारत के जीतने के बाद चेंबूर इलाके में लोगों ने जश्न मनाया। भारत के जयकारों से साथ आतिशबाजी की। इस दौरान माहौल देखते ही बन रहा था। दक्षिण अफ्रीका को हराने पर एक भारतीय प्रशंसक ने कहा, "हमने सभी को दिखा दिया है कि ना केवल हमारे लड़के, बल्कि हमारी महिलाएं भी समान रूप से मजबूत हैं।"
आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के पास स्थित होटल में आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, यहीं भारतीय महिला टीम ठहरी हुई है।
क्रांति गौड़ के घर जश्न
मध्य प्रदेश के छतरपुर में क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर जश्न का माहौल है।