फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Women's Rankings: मिताली राज और दीप्ति शर्मा को हुआ फायदा, गेंदबाजों में झूलन गोस्वामी दूसरे नंबर पर काबिज

Tue, 01 Feb 2022 05:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय एकदिवसीय कप्तान मिताली राज और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को फायदा हुआ है। आईसीसी की तरफ से मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में मिताली और दीप्ति दोनों को एक-एक स्थान पर फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
मिताली राज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय एकदिवसीय कप्तान मिताली राज और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को फायदा हुआ है। आईसीसी की तरफ से मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में मिताली और दीप्ति दोनों को एक-एक स्थान पर फायदा हुआ है। 

विज्ञापन


मिताली अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। मिताली ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लिजेल ली को पछाड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा किया। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 710 अंकों के साथ छठे स्थान पर बनी हुई हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 750 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम हैं। 



भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अब ऑलराउंडरों की सूची में एक स्थान के फायदे के साथ चौथे पायदान पर काबिज हो गई हैं। ऑलराउंडरों की सूची में भी शीर्ष पर बदलाव देखने को मिला है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कप्प वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से बाहर होने के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गईं हैं। इंग्लैंड के नताली साइवर और ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


गेंदबाजों की शीर्ष 10 की रैंकिंग में भारत की अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी इकलौती खिलाड़ी हैं और दूसरे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। जबकि इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेस जोनासन शीर्ष पर काबिज हैं। 

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी हेले मैथ्यूज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने चार मैचों के पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में चार पायदान की बढ़त के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। दोनों मैचों में दो-दो विकेट लेने वाली मैथ्यूज वेस्टइंडीज के सर्वोच्च रैंकिंग वाली गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें