ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने आगामी एशेज सीरीज के लिए इग्लैंड को कमर कसने और मेहमानों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। एशेज सीरीज जुलाई में इंग्लैंड में होने जा रही है।
स्टॉर्क चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। स्टॉर्क के अलावा जेम्स पैटिनसन, रेयान हैरिस, पीटर सिडल और जैक्सन बर्ड भी टीम में शामिल हैं।
बकौल स्टॉर्क, ‘हमारी टीम एशेज में बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्लिश टीम पर भारी साबित होगी। हम वहां अंडरडॉग्स की तरह होंगे और बड़े कमाल करके दिखाएंगे। हमें यकीन है कि पूरी टीम एशेज सीरीज में करिश्माई प्रदर्शन करेगी।’