7 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन 11 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि स्टार्क के दाएं पैर की हड्डियों में खिंचाव है। वह टेस्ट के बाद आगे के इलाज के लिए देश लौटेंगे और आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे। स्टार्क ऑस्ट्रेलिया में चोट की जांच कराएंगे।'
स्टार्क को केकेआर ने आईपीएल नीलामी में 9.40 करोड़ रूपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा
मिचेल जॉनसन भी अपने सिर की चोट की वजह से चोटिल हैं और ऐसा माना जा रहा है कि हो सकता है वह भी इस बार न खेल सकें। इन दोनों के बाहर हो जाने से केकेआर की बॉलिंग लाइन बेहद कमजोर नजर आ रही है।
बता दें कि स्टार्क 2015 के बाद से आपीएल में नहीं खेल पाए हैं। इससे पहले 2016 में चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे और फिर 2017 में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद वह अब आईपीएल सीजन 11 में भी नहीं खेल पाएंगे।
स्टार्क के बाहर होने के बाद यह तीसरा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है जो इस साल आईपीएल नहीं खेलेगा। इससे पहले बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पहले ही बाहर हो चुके हैं।