फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Starc Shocking Delivery Video: ऑफ कटर के चक्कर में स्टार्क ने फेंकी अजीबो-गरीब गेंद, क्रिकेट जगत में बन रहा मजाक

Wed, 16 Feb 2022 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक गेंद स्टार्क के हाथ से छूट गई और विकेटकीपर से काफी दूर गिरी। कीपर मैथ्यी वेड भी इसे नहीं पकड़ पाए और श्रीलंका को मुफ्त में पांच रन मिले। अब स्टार्क का मजाक बन रहा है। 
विज्ञापन
मिशेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एक ऐसी गेंद की, जिसे लेकर उनका खूब मजाक बन रहा है। स्टार्क की इस गेंद पर श्रीलंका की टीम को मुफ्त में पांच रन मिले और अगली गेंद पर फ्री हिट भी मिली। हालांकि, श्रीलंका के दसून शनाका फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया और पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। 
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 121 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 124 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर लिया। कंगारू टीम ने यह मैच सिर्फ 16.5 ओवर में जीत लिया। 

श्रीलंका की पारी के 18वें ओवर में हुई घटना
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पारी का 18वां ओवर मिशेल स्टार्क कर रहे थे। श्रीलंका के दसून शनाका स्ट्राइक पर थे और स्टार्क ने ऑफ कटर गेंद करने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ से छूट गई और स्लिप की दिशा में निकल गई। यह गेंद बल्लेबाज की कमर से काफी ऊपर थी और विकेटकीपर से भी दूर थी। मैथ्यू वेड ने गेंद को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और अंत में श्रीलंका को चार अतिरिक्त रन मिल गए। 
विज्ञापन



अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया और शनाका को अगली गेंद में फ्री हिट भी मिली। हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके और प्री हिट पर सिर्फ एक रन लिया। 

स्टार्क का बन रहा मजाक
स्टार्क की इस अजीबो-गरीब गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनका मजाक बना रहे हैं। स्टार्क अपनी सटीक लाइन लेंथ और तेज गेंदों के लिए जाने जाते हैं। टी-20 में उनकी खतरनाक यॉर्कर गेंदों का जवाब किसी बल्लेबाज के पास नहीं है, लेकिन इस गेंद को लेकर उनका खासा मजाक बन रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें