सिडनी में सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लग सकता है।
मेजबान ऑस्ट्रेलिया का मकसद इस मैच को जीतकर सीरीज को 3-0 पर खत्म करने का है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन इस मैच में नहीं खेलेंगे।
जॉनसन इस समय हैमस्ट्रिंग (घुटने के पीछे की नस) में दर्द से पीड़ित हैं। उन्होंने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था। चार मैचों की सीरीज के पहले 3 मैच जल्दी-जल्दी खेले गए जिस कारण इस तेज गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग हो गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम सिडनी टेस्ट शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र में व्यस्त है।