फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: भारतीय फैंस की सांसे अटकाने वाले ब्रेसवेल को विरासत में मिला क्रिकेट, पिता-चाचा और भाई भी क्रिकेटर

Thu, 19 Jan 2023 03:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

ब्रेसवेल महेंद्र सिंह धोनी के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं, जिसने सातवें नंबर पर या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में शतक लगाया है। 
विज्ञापन
माइकल ब्रेसवेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने यह मैच 12 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 78 गेंद में 140 रन की पारी खेली, लेकिन आखिरी ओवर में वह आउट हो गए और अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मैच के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। ब्रेसवेल ने पहली गेंद में छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद में वह आउट हो गए। 
विज्ञापन


शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 350 रन का लक्ष्य रखा था और कीवी टीम ने 131 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में ब्रेसवेल ने शतकीय पारी खेलकर कीवी टीम को मैच में वापस ला दिया। उन्होंने सैंटनर के साथ शानदार साझेदारी की। वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं, जिसने सातवें नंबर पर या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में शतक लगाया है।
विज्ञापन

ब्रेसवेल के अंकल और भाई भी क्रिकेटर
पिछले साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 31 वर्षीय ब्रेसवेल ने इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी एक मैच में नाबाद 127 रन बनाये थे, जब न्यूजीलैंड ने एक समय पर 153 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे। उनके परिवार में अंकल जॉन ब्रेसवेल, ब्रेंडन ब्रेसवेल और कजिन डग ब्रेसवेल भी टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। उनके पिता मार्क न्यूजीलैंड के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेले हैं।

मैच के बाद ब्रेसवेल ने कहा ,‘‘मुझे घरेलू क्रिकेट के अनुभव का काफी फायदा मिला है। मुझे पता है कि किस तरह से खेलना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस अनुभव का फायदा मिल रहा है।’’

सौ प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड में काफी टी20 क्रिकेट खेला है और वह उसी अंदाज में बेखौफ खेलते नजर आये। उन्होंने कहा ,‘‘टी20 का मुझ पर काफी प्रभाव रहा है। इससे वनडे क्रिकेट रोमांचक हो गया है। आप किसी भी स्थिति में हो, अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं। टी20 क्रिकेट में सीखी चीजें वनडे में काफी काम आ रही हैं।’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें