फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs SRH Playing-11: हैदराबाद पर बड़ी जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी मुंबई, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 21 May 2023 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

MI vs SRH Playing 11 Prediction Today Match :  मुंबई के अभी 13 मैचों में 14 अंक हैं और उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत है क्योंकि एक अन्य टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के पास भी 16 अंक तक पहुंचने का मौका है। उसका नेट रन रेट मुंबई से काफी बेहतर है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने के लिए रविवार को वनाखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। हालांकि, हारने पर यह मुंबई का आईपीएल के मौजूदा सीजन में अंतिम मैच भी हो सकता है।
विज्ञापन


दोनों टीमें अब तक 20 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से 11 मैच मुंबई ने और नौ मैच हैदराबाद ने जीते हैं। मुंबई के वानखेड़े में दोनों टीमें छह बार भिड़ चुकी हैं। चार में मुंबई को और दो में हैदराबाद को जीत हासिल हुई।

मुंबई के पास अभी भी मौका

रोहित शर्मा और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन मुंबई के पास अभी मौका है और वह इसका फायदा उठाने के लिए बेताब है। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने यहां अभी तक चार मैच जीते, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। यह उसके पास अपना नेट रन रेट सुधारने का भी अंतिम मौका होगा।

अंक तालिका का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के अभी 13 मैचों में 14 अंक हैं और उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत है क्योंकि एक अन्य टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के पास भी 16 अंक तक पहुंचने का मौका है। उसका नेट रन रेट मुंबई से काफी बेहतर है। अभी तीन टीमों के समान 14 अंक हैं। इनमें से राजस्थान रॉयल्स अपने सभी मैच खेल चुका है, लेकिन उसका नेट रन रेट भी मुंबई से बेहतर है।

आरसीबी इन तीनों टीमें बेहतर नेट रन रेट के कारण चौथे स्थान पर है। यदि मुंबई इस मैच में जीत दर्ज कर लेता है और आरसीबी एक अन्य मैच में गुजरात टाइटंस से हार जाता है तो फिर मुंबई की टीम प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाएगी, लेकिन अगर यह दोनों टीमें जीत हासिल करती हैं तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी।

हैदराबाद की टीम उठा सकती है फायदा

सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासेन शानदार फॉर्म में हैं - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई को अगर अगले दौर में पहुंचना है तो उसे पिछले मैच की तरह मौका नहीं गंवाना होगा जब उसकी टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स से पांच रन से हार गई थी जिसके कारण वह दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करने से चूक गया था। वानखेड़े में मुंबई ने इस सीजन कुछ बड़े रन चेज किए हैं। ऐसे में टॉस जीतने पर टीम एक बार फिर रन चेज करना चाहेगी। हालांकि, टीम को किस्मत का साथ भी चाहिए होगा। 

सनराइजर्स की टीम मुंबई की हड़बड़ी का फायदा भी उठा सकती है। हैदराबाद की बॉलिंग शानदार है और मुंबई के बल्लेबाजों से उनकी टक्कर देखने लायक होगी। हैदराबाद की टीम भी सम्मान के साथ इस सीजन अपने अभियान का अंत करना चाहेगी।
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा/तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, / उमरान मलिक मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें