मुंबई की खराब बल्लेबाजी
194 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 15 रन के स्कोर पर टीम का साथ छोड़ गए। उनके बाद अनमोलप्रीत सिंह भी पांच रन बनाकर आउट हो गए। 40 रन पर मुंबई के दो बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 81 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद ईशान किशन का विकेट गिरा और मुंबई की पूरी टीम धराशायी हो गई।
अर्धशतकीय साझेदारी के दौरान ईशान किशन और तिलक वर्मा फोटो- IPL/BCCI
ईशान किशन ने 54 और तिलक वर्मा 61 रन की पारी खेली। वहीं कीरोन पोलार्ड ने 24 गेंद में 22 रन बनाए। पोलार्ड की धीमी पारी के चलते ही मुंबई यह मैच हार गई। आखिरी के दो ओवरों में पोलार्ड कुछ खास नहीं कर पाए।
चहल की शानदार गेंदबाजी
युजवेन्द्र चहल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। इस दौरान उनके पास हैट्रिक लेने का भी मौका था, लेकिन करुण नायर ने कैच छोड़ दिया। चहल के अलावा सैनी ने दो विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।
हैट्रिक से चूकने वाले चहल फोटो- IPL/BCCI
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान का बड़ा स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। जायसवाल सिर्फ 13 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद पडीक्कल भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। जोस बटलर ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और पहले कप्तान सैमसन फिर शिमरोन हेटमायर के साथ दो अर्धशतकीय साझेदारियां की। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। वहीं सैमसन ने 30 और हेटमेयर ने 14 गेंद में 35 रन बनाए। इन तीनों के अलावा राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। निर्धारित 20 ओवर में राजस्थान की टीम ने आठ विकेट गंवाकर 193 रन बनाए।
अर्धशतकीय साझेदारी के दौरान जोस बटलर और हेटमायर फोटो- IPL/BCCI