फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs LSG: मुंबई को मिली लगातार छठी हार, वॉटसन ने ईशान किशन पर साधा निशाना, कही ये बात 

Sat, 16 Apr 2022 09:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडियंस अभी तक छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है जिसने किशन को खरीदने के लिए 15.25 करोड़ रुपये और आर्चर को खरीदने के लिए आठ करोड़ रूपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
शेन वॉटसन और रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा सहायक कोच शेन वॉटसन ने मुंबई इंडियंस की आईपीएल नीलामी में ईशान किशन पर 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने के लिए आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज इतनी राशि में खरीदने लायक नहीं था। वॉटसन ने साथ ही मुंबई इंडियंस की चोटिल जोफरा आर्चर को इतनी बड़ी राशि में खरीदने के लिए आलोचना की।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस अभी तक छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है जिसने किशन को खरीदने के लिए 15.25 करोड़ रुपये और आर्चर को खरीदने के लिए आठ करोड़ रूपये खर्च किए थे। आर्चर अभी भी कोहनी की चोट से उबर रहे हैं। पांच बार की चैंपियन ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया था।

वॉटसन ने कहा, मुंबई सबसे निचले पायदान पर है। मुंबई ने नीलामी में हैरानी भरे फैसले किए।  उन्होंने कहा कि ईशान किशन को खरीदने में इतनी सारी राशि खर्च करना। वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन वह इतनी सारी राशि खर्च करने लायक खिलाड़ी नहीं है। वॉटसन ने कहा कि फिर जोफरा आर्चर के बारे में पता नहीं था कि वह खेलने आएंगे या नहीं। उन्होंने काफी समय से क्रिकेट नहीं खेला है। टीम के कुछ फैसले खराब रहे।
विज्ञापन


आईपीएल में सीएसके के लिए खेल चुके वॉटसन ने कहा कि सीएसके के साथ सबसे बड़ा मुद्दा है कि उनकी तेज गेंदबाजी में कुछ खामी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल उनके पास शार्दुल ठाकुर थे। दीपक चाहर चोटिल हो गए हैं। उन्होंने नीलामी में उन पर काफी खर्चा किया। उनके पास जोश हेजलवुड जैसा विदेशी तेज गेंदबाज नहीं है। इसलिए वे जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें