फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs LSG Playing-11: लखनऊ से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, क्या यह मैच भी बारिश से धुलेगा? देखें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 17 May 2024 07:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction : पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी। नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ इस सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
लखनऊ और मुंबई - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेने की कोशिश करेंगी। मुंबई इंडियंस काफी पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स अगर आखिरी मैच में भारी अंतर से जीत दर्ज करती है तो भी उसके अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाओं की डोर काफी कमजोर है।
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
तीन मैचों में लगातार हार से लखनऊ ने अंक भी गंवाए और नेट रनरेट भी खराब हो गया। केकेआर से 98 रन से हार के बाद उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से और दिल्ली कैपिटल्स ने 19 रन से हराया। सातवें स्थान पर काबिज लखनऊ का नेट रनरेट -0.787 है, जबकि छठे स्थान की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रनरेट 0.387 है।

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी। नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ इस सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अब तक 13 मैचों में बस चार जीत सकी मुंबई इंडियंस शुक्रवार को जीत जाती है तो उसके 10 अंक होंगे जिससे वह आखिरी स्थान पर रहने से बच सकती है।

हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
सत्र से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपे जाने से मुंबई के फैंस में काफी आक्रोश था जिसका टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा। बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (20 विकेट) दूसरे गेंदबाजों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित नहीं कर सके।

इस मैच में फोकस विश्व कप टीम में शामिल हार्दिक, रोहित, बुमराह और सूर्यकुमार यादव पर रहेगा। रोहित पिछली छह पारियों में नाकाम रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 19 रन रहा। वहीं पांड्या भी ऑलराउंडर की भूमिका बखूबी नहीं निभा सके। सूर्यकुमार यादव ने तीन अर्धशतक और एक शतक जमाकर आत्मविश्वास हासिल किया है।

संजीव गोयनका-केएल राहुल - फोटो : IPL
लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने तीन अर्धशतक समेत 136.36 के स्ट्राइक रेट से 465 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट हालांकि चर्चा का विषय रहा। निकोलस पूरन ( 168.92 के स्ट्राइक रेट से 424 रन) ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन एक ईकाई के रूप में टीम नाकाम रही।

बारिश होगी या पूरा मैच होगा?
यह मैच मुंबई में होना है, जहां कुछ दिन पहले ही तूफान आया था जिसने तबाही मचा दी थी। ऐसे में सवाल ये है कि क्या यह मैच भी हो पाएया या फिर बारिश की भेंट चढ़ जाएगा? हालांकि, इस मैच में बारिश का ज्यादा खतरा नहीं है। शुक्रवार को मुंबई का तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, देर रात में तूफान आ सकता है। वहीं, बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है। फैंस नहीं मैच में बारिश थोड़ी भी खलल डाले।

बारिश के कारण धुला मैच तो क्या होगा?
अगर ये मैच बारिश के कारण धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में बारिश लखनऊ के प्लेऑफ की रही सही कसर पर भी पानी फेर देगा।

हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल - फोटो : IPL/BCCI

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।
इम्पैक्ट सब : रोहित शर्मा, टिम डेविड, शम्स मुलानी, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।

लखनऊ सुपर जाएंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट सब : नवीन-उल-हक, एश्टन टर्नर, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम।

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 67वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है मुंबई और लखनऊ के बीच 67वां  मुकाबला?
मुंबई और लखनऊ के बीच आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला 17 मई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा मुंबई और लखनऊ के बीच 67वां मैच?
मुंबई और लखनऊ के बीच लीग का 67वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा मुंबई और लखनऊ के बीच मैच?
मुंबई और लखनऊ के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें