फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs KKR: क्या मुंबई इंडियंस तोड़ पाएगी 13 साल का तिलिस्म? सीजन के ओपनिंग मैच में खराब रहा है रिकॉर्ड

Sun, 29 Mar 2026 02:05 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई की टीम भले ही कागजों में मजबूत दिख रही है, लेकिन पिछले 13 साल से ये टीम आईपीएल सीजन का पहला मैच नहीं जीत सकी है।
विज्ञापन
बुमराह और रोहित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई पिछले 13 साल से टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है और उसकी नजरें अपने होम ग्राउंड पर इस तिलिस्म को तोड़ने की होगी। 
विज्ञापन

आखिरी बार 2012 में जीता था ओपनिंग मैच
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के सीजन की शुरुआत आखिरी बार जीत के साथ साल 2012 में की थी। इसके बाद से हर बार टीम को टूर्नामेंट के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इस खराब रिकॉर्ड से इस बार पीछा छुड़ाना चाहेगी। आईपीएल 2026 में मुंबई की टीम कागज पर काफी दमदार नजर आ रही है।

टीम के पास रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन के रूप में तीन धाकड़ सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं। मुंबई का मध्य क्रम भी काफी संतुलित नजर रहा है। मध्यक्रम में टीम के पास तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नमन धीर के रूप में दमदार बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही नीलामी में टीम ने शेरफेन रदरफोर्ड को भी खरीदा है, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। वहीं, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स और शार्दुल ठाकुर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं। जैक्स की हालिया फॉर्म भी काफी शानदार रही है, लेकिन वह केकेआर के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं होंगे।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के पेस अटैक की कमान संभालते नजर आएंगे। बुमराह का साथ दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट देंगे। वहीं, स्पिन विभाग में टीम के पास अल्लाह गजनफर और मिचेल सैंटनर के रूप में दो अच्छे स्पिनर्स मौजूद हैं। सैंटनर भी हालांकि, इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, टीम के लिए राहत की बात यह है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले मैच से पूर्व टीम से जुड़ गए हैं। इसके साथ ही टीम के पास मयंक मारकंडे का भी विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन

केकेआर-मुंबई का हेड टू हेड रिकॉर्ड
वानखेड़े के मैदान पर केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 12 मुकाबलों में से केकेआर महज दो मैच ही जीत सकी है। मुंबई और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई ने 24 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि केकेआर ने 11 मैच जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें