प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल में मंगलवार को गुजरात टाइटंस से होगा तो फॉर्म में चल रहे गुजरात के शीर्षक्रम के तीनों बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की कड़ी चुनौती होगी। गुजरात के लिए राहत की बात यह है कि उसके गेंदबाज कगिसो रबाडा की वापसी हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज पर प्रतिबंधित ड्रग्स सेवन के लिए लगा अस्थायी प्रतिबंध उपचार कार्यक्रम पूरा करने के बाद हटाया गया है। उनका एक महीने निलंबन रहा।
दोनों टीमों को जीतने होंगे दो-दो मैच
मुंबई और गुजरात के एक समान 14 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण मुंबई तीसरे और गुजरात तालिका में चौथे स्थान पर है। मुंबई को बाकी तीन में से दो मैच जीतने होंगे ताकि प्लेऑफ में प्रवेश कर सके। टीम इनमें से दो मैच अपने मैदान पर खेलेगी जहां उसने पांच में से चार मैच जीते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम को भी प्लेऑफ के लिए दो मैच और जीतने हैं।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli-Captaincy: 'खुश रहने के लिए...', कोहली ने भारत और RCB की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी
गुजरात का शीर्ष क्रम शानदार फॉर्म में
गुजरात के सुदर्शन, बटलर और गिल जबरदस्त फॉर्म में हैं। अब उन्हें मुंबई के ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर का सामना करना है जो आसान नहीं होगा। जीत की राह पर लौटने के बाद से मुंबई ने किसी मैच में 200 से अधिक रन विरोधी टीम को बनाने नहीं दिए हैं, लेकिन उनके सामने भी गुजरात के शीर्ष क्रम को रोकने की चुनौती रहेगी।
रबाडा ने एक माह में पूरे किए उपचार कार्यक्रम
रबाडा प्रतिबंध हटने से आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे। गुजरात के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, 'पिछले एक माह में लिए गए निर्णयों और जो कुछ भी हुआ है उसे देखते हुए, वह अब उपलब्ध हैं।' एसए टी20 लीग के दौरान जनवरी में रबाडा का टेस्ट हुआ था। प्रतिबंध हटने से अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी उपलब्ध रहेंगे। उन पर एक अप्रैल, 2025 को दोष लगाया गया और उन्हें भारत से बुला लिया गया। उन्होंने उपचार कार्यक्रम के दो सत्र पूरे किए। अब देखना दिलचस्प होगा कि रबाडा को गेराल्ड कोएट्जे पर तवज्जो मिलती है या नहीं।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
आइए जानते हैं मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 06 मई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।