फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs CSK: रोहित टी20 में 500+ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय, IPL में दूसरा शतक लगाकर सचिन-सूर्या से निकले आगे

Mon, 15 Apr 2024 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित ने 63 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। मैच के दौरान तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 छक्के भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 में रविवार को 'सुपर संडे' के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, मुंबई की टीम आठवें स्थान पर है। इस मैच में एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिला। जहां एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार तीन छक्के जड़े, वहीं दूसरी तरफ 'मुंबई चा राजा' नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी बना दिए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
रोहित छक्कों के मामले में बादशाह
रोहित ने 63 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। मैच के दौरान तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 छक्के भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए। रोहित के फिलहाल टी20 क्रिकेट में 419 पारियों में 502 छक्के हैं। इनमें से उन्होंने 272 छक्के आईपीएल में लगाए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और कॉलिन मुनरो ऐसा कर चुके हैं। गेल के नाम 455 टी20 पारियों में 1056 छक्के थे।

टी20 क्रिकेट में 500+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज देश पारियां छक्के
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 455 1056
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 586 860
आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज 420 678
कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड 409 548
रोहित शर्मा भारत 419 502

रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं रोहित
रोहित का यह आईपीएल में दूसरा शतक रहा। वहीं, वानखेड़े में आईपीएल में उन्होंने पहला शतक लगाया। इससे पहले 2012 में हिटमैन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में नाबाद 109 रन की पारी खेली थी। वहीं, यह मुंबई इंडियंस की ओर से यह आईपीएल में सातवां शतक रहा। रोहित मुंबई के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। उनके अलावा सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, लेंडल सिमंस और कैमरन ग्रीन एक-एक शतक लगा चुके हैं। 

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल शतक
खिलाड़ी खिलाफ जगह साल
सनथ जयसूर्या CSK मुंबई 2008
रोहित शर्मा KKR कोलकाता 2012
रोहित शर्मा CSK मुंबई 2024
सूर्यकुमार यादव GT मुंबई 2023
सचिन तेंदुलकर KTK मुंबई 2011
लेंडल सिमंस PBKS मोहाली 2014
कैमरन ग्रीन SRH मुंबई 2023

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
ऐसा करने वाले रोहित तीसरे खिलाड़ी
हालांकि, रोहित की पारी मुंबई के काम नहीं आ सकी और टीम मैच हार गई। यह आईपीएल में तीसरी बार है जब किसी खिलाड़ी ने असफल रन-चेज में शतक जड़ा हो। इससे पहले 2010 में राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले यूसुफ पठान ने मुंबई के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 37 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उनकी आरआर टीम मैच हार गई थी। वहीं, 2021 में राजस्थान रॉयल्स के ही संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में 63 गेंद में 119 रन की पारी खेली थी। संजू की भी टीम यह मैच हार गई थी। रोहित तीसरे खिलाड़ी हैं।

आईपीएल में असफल रन-चेज में शतक
खिलाड़ी टीम खिलाफ जगह साल
संजू सैमसन RR PBKS मुंबई 2021
रोहित शर्मा MI CSK मुंबई 2024
यूसुफ पठान RR MI मुंबई (ब्रेबोर्न) 2010

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
पिछले छह मैचों में सीएसके की पांचवीं जीत
यह चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन घर से बाहर पहली जीत रही। टीम अब तक अपने छह में से चार मैच जीत चुकी है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई की टीम छह में से चार मैच हार चुकी है और सिर्फ दो में जीत सकी है। आईपीएल 2021 के दूसरे लेग से लेकर अब तक चेन्नई की यह मुंबई पर पिछले छह मैचों में पांचवीं जीत है। आईपीएल 2021 के दूसरे लेग से पहले सीएसके ने एमआई के खिलाफ आठ में से सात मैच गंवाए थे। 
विज्ञापन

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
पथिराना ने भी बनाया रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के 21 साल के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट झटके। वह सीएसके के लिए फोर विकेट हॉल यानी पारी में चार विकेट लेने वाले सबसे युवा तेज गेंदबाज बन गए। उनकी उम्र 21 साल 118 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड महीश तीक्ष्णा के नाम था। उन्होंने 2022 में आरसीबी के खिलाफ 33 रन देकर चार विकेट झटके थे। तब तीक्ष्णा की उम्र 21 साल 254 दिन थी।

आईपीएल में सीएसके के लिए 4 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
खिलाड़ी 4-विकेट हॉल खिलाफ जगह साल
मथीशा पथिराना 4/28 MI मुंबई 2024
महेश तीक्ष्णा 4/33 RCB मुंबई 2022
लुंगी एनगिडी 4/10 PBKS पुणे 2018
रवींद्र जडेजा 5/16 Deccan विशाखापत्तनम 2012
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें