फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs CSK: धोनी ने आते ही मचाया धमाल, हार्दिक पर जड़े लगातार तीन छक्के, माही की पारी देखकर उछले फैंस, VIDEO

Sun, 14 Apr 2024 10:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए हैं। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने अर्धशतक लगाए। 
विज्ञापन
धोनी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए हैं। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने अर्धशतक लगाए। टीम को चौथा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा। वह 17 रन बनाकर लौटे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पांड्या ने उन्हें नबी के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने आखिरी चार गेंदों में 20 रन बनाए। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 500 का रहा। फैंस धोनी को मैदान पर देखकर गद-गद हो गए।
विज्ञापन

कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने धोनी
रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपने आईपीएल करियर का 250वां मैच खेलने के लिए उतरे। इसी के साथ उन्होंने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। धोनी दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने एक ही टीम के लिए 250 मैच खेले। इससे पहले विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 250 मैच खेले। धोनी की इस उपलब्धि को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक खास पोस्टर भी जारी किया, जिसमें उनका अब तक का सफर दर्शाया गया। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें