फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: तीसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगे अक्षर पटेल, चोट से उबरने में लगेगा समय; गिल-शार्दुल भी टीम से बाहर

Mon, 25 Sep 2023 01:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शार्दुल ठाकुर और शुभमन गिल को तीसरे वनडे मैच में आराम दिया गया है, जबकि अक्षर पटेल समय रहते फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अक्षर के विश्व कप से भी बाहर होने का खतरा है।
 
विज्ञापन
अक्षर पटेल, शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में होना है। टीम इंडिया तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और तीसरा मैच भी अपने नाम कर कंगारू टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। हालांकि, तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल तीसरा मैच नहीं खेलेंगे। गिल के साथ शार्दुल ठाकुर को भी तीसरे मैच के लिए आराम दिया गया है और दोनों खिलाड़ी अपने घर चले गए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल भी समय रहते फिट नहीं हो पाए हैं। उनकी अश्विन को मौका दिया जाएगा। ऐसे में अक्षर के विश्व कप खेलने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


शार्दुल और गिल विश्व कप में भारत के पहले अभ्यास मैच के लिए गुवाहाटी में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले कुछ खिलाड़ियों के लिए कार्यभार प्रबंधन की योजना पर काम कर रहा है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए चार खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को आराम दिया गया था। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस कदम के बारे में बताते हुए कहा था, "सौभाग्य से हमें एशिया कप में काफी क्रिकेट खेलने का मौका मिला। यदि ऐसा नहीं होता, तो हम इसे किसी और तरीके से देखते। शारीरिक से अधिक, कभी-कभी लोगों को मानसिक ब्रेक की जरूरत होती है। जो कि विश्व कप जैसे टूर्नामेंट से पहले कोई बुरी बात नहीं है।"

रोहित, विराट, कुलदीप और हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले तीसरे और अंतिम मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। रविवार को जारी बीसीसीआई के एक बयान में बताया गया कि स्टार गेंदबाज बुमराह को अपने परिवार से मिलने के लिए दूसरे वनडे से छुट्टी दी गई थी। वह भी राजकोट में भारतीय टीम में शामिल होंगे। दूसरे वनडे में उनकी जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


इस बीच एक अन्य रिपोर्ट से पता चला है कि एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान बाईं कलाई में लगी चोट से उबर रहे अक्षर पटेल फिट नहीं हैं। वह तीसरे मैच से बाहर हो चुके हैं और फिलहाल एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। अक्षर की अनुपस्थिति से अश्विन के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए लगातार तीसरी बार खेलने की उम्मीद बढ़ गई है, जहां उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। अश्विन ने मोहाली में एक विकेट और इंदौर में तीन विकेट लिए हैं। अक्षर के फिट होने पर चयनकर्ताओं के लिए अश्विन और उनके बीच चयन करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें