फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: वनडे में मयंक को मिल सकता है डेब्यू का मौका, चोटिल धवन की जगह हो सकते हैं शामिल

Wed, 11 Dec 2019 08:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मयंक अग्रवाल -टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
टेस्ट क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद अब मयंक अग्रवाल वनडे टीम में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। मयंक को वेस्टइंडीज के खिलाफ चोटिल शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए धवन अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं। यही कारण है कि टी-20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज में भी उनका खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 4
मयंक अग्रवाल
टी-20 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था तो वहीं वनडे सीरीज के लिए मयंक अग्रवाल को मौका दिया जा सकता है। मयंक को वर्ल्ड कप में विजय शंकर की जगह टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पाई थी, ऐसे में उन्हें वनडे में भी डेब्यू का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 4
mayank agarwal
15 दिसंबर से शुरू होने वाली सीरीज में मयंक को धवन की जगह सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक सिलेक्शन कमिटी ने धवन के रिप्लेसमेंट के तौर पर मयंक का नाम दिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
mayank agarwal
मयंक ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक खेली गई 13 पारियों में तीन शतक, तीन अर्धशतक और दो दोहरे शतक की मदद से 872 रन बनाए हैं और उसके बाद से मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में भी जमकर रन बटोरे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें