उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से इससे हमारा शिकंजा बन गया है और यह सिर्फ रनों की संख्या की बात नहीं है बल्कि जिस तेजी से रन बने, उसने काफी अंतर पैदा कर दिया है।' भारतीय तेज गेंदबाजों ने दूसरे दिन स्टंप तक पहले ही दक्षिण अफ्रीका के 36 रन पर तीन विकेट झटक लिए हैं।
कर्नाटक के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'दोहरे शतक ने टीम को अतिरिक्त डेढ़ सत्र दे दिया है जो हमारे लिए काफी अहम होगा। विराट और जडेजा के बीच साझेदारी शानदार रही जो लगभग रन प्रति गेंद (230 गेंद में 225 रन) थी। अगर आप मैच जीतने की कोशिश कर रहे हो तो आपको 20 विकेट चटकाने के लिए समय चाहिए होता है।'
उन्होंने कहा, '250 रन बनाना, कोई मजाक नहीं है और जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे थे, वह अद्भुत है। उनकी सकारात्मकता और जज्बा शानदार था। रिकॉर्ड और उनके स्कोर उनसे सीख हासिल करने के लिये काफी हैं।'