फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोटिल, पहले टेस्ट से बाहर

Mon, 02 Aug 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सलामी बल्लेबाजी मंयक अग्रवाल चोटिल गए हैं, जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बार हो गए हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर मयंक चोटिल हो गए। सिराज की शॉर्ट गेंद मयंक के सिर पर लगी। हालांकि इस दौरान वह हेलमेट पहने हुए थे। हेलमेट खोलने के बाद वह थोड़ा असहज नजर आए। इसके बाद फिजियो नितिन पटेल उनके साथ जमीन पर बैठे गए। हालांकि, उनकी हाल फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 30 साल के इस बल्लेबाज को मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा। मयंक को 'कनकशन' जांच से गुजरना होगा। पहले टेस्ट में मंयक की जगह केएल राहुल को आजमाया जा सकता है। राहुल ने ज्यादातर टेस्ट मैचों में पारी का आगाज किया है। वहीं, टीम में सलामी बल्लेबाजी का एक और विकल्प बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन है।

विज्ञापन

 



बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सोमवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारतीय टीम के नेट सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय हेलमेट पर गेंद लगने से चोटिल हो गए।' उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उनका आकलन किया और उनकी कनकशन जांच की गई। उनमें कनकशन के लक्षण दिखे, जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी हालत हालांकि स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।'

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर में दोनों करने की क्षमता- रहाणे

उधर, भारतीय उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संकेत दिया कि निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता के कारण तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने टीम संयोजन का खुलासा नहीं किया। रहाणे से जब पूछा गया कि भारतीय गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है जो हार्दिक पांड्या की जगह ले सकता है तो उन्होंने मुंबई के अपने साथ खिलाड़ी शार्दुल का नाम लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ सात विकेट भी चटकाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें