फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvNZ, 2nd Test: वाटलिंग और डिग्रैंडहोम के नाबाद अर्द्धशतकों से न्यूजीलैंड को 138 रन की बढ़त

Mon, 26 Aug 2019 07:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड vs श्रीलंका - फोटो : social media
विज्ञापन

वीजे वाटलिंग (81) और कोलिन डिग्रैंडहोम (83) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए हुई 113 रन की अटूट साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट के चौथे दिन पांच विकेट पर 382 रन बनाए। इससे मेहमान टीम ने श्रीलंका पर 138 रन की बढ़त बना ली है। अभी उसके पांच विकेट शेष हैं।

विज्ञापन


बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण पहला सत्र धुल गया था और पूरे दिन सिर्फ 48 ओवर का खेल संभव हो सका। न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 196 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए दो सत्र में सिर्फ टाम लॉथम (154) का ही  विकेट गंवाया। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए वाटलिंग के साथ 143 रन जोड़े। ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा ने इस मैराथन साझेदारी को समाप्त किया। लॉथम ने टेस्ट में पांचवीं बार 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 251 गेंदों का सामना कर 15 चौके जड़े। श्रीलंका ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही दो मैचों की इस सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें