25 दिसंबर यानी बड़ा दिन। इस दिन क्रिसमस का त्यौहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। भारतवासी भी इस दिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर मनाना चाह रहे थे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। पाकिस्तान ने सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की है।
टॉस हारने के बाद भारत ने इस मैच में सधी शुरुआत की लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद विकेटों की पतझड़ शुरू हो गई। भारत का पहला विकेट 11वें ओवर में 77 के स्कोर पर रहाणे के रूप में गिरा। उसके बाद पूरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए।
फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान के पहले 3 विकेट मात्र 12 रन पर गिर गए। भारतीय टीम इस दबाव को बना पाने में कामयाब नहीं रही और आसानी से मैच गवां दिया। भारत यह मैच 19.4 ओवर में हार गया। पाकिस्तान की इस जीत में कप्तान मोहम्मद हफीज 61 और पूर्व कप्तान शोएब मलिक नाबाद 57 का महत्वपूर्ण योगदान रहा।