मंगलवार को टूर्नामेंट में दो ऐसे टीमों के बीच मुकाबला है जिसमें एक टीम शीर्ष पर है तो दूसरी सबसे नीचे।
चेन्नई ने रविवार को जहां अपने घरेलू मैदान में गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से हराया था वहीं पुणे को रायपुर में दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों 15 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में दो बार की चैंपियन चेन्नई का पुणे के खिलाफ पलड़ा भारी माना जा रहा है। इस मुकाबले में धोनी एंड कंपनी की हैसियत बेशक बादशाह जैसी है लेकिन धोनी जानते हैं कि शतरंज की बिसात पर प्यादा भी कभी-कभी बादशाह को मात झेलने के लिए मजबूर कर देता है।
वैसे भी पुणे यह मैच अपने घरेलू मैदान पर खेल रही और उसके लिए करो या मरो जैसे हालात हैं। इसलिए चेन्नई को खासा सतर्क रहने की जरूरत है।