फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की दो फिसड्डी टीमों में होगी जीत की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 में लचर प्रदर्शन कर रही दो टीमों के बीच सोमवार को जीत हासिल करने की होड़ लगेगी। दोनों ही टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले में मिली हार के गम को भुलाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन


एक तरफ छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसे अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 20 रन से मात मिली थी।

वहीं दूसरी ओर सितारों से सजी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम, जिसे पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 97 रन से मात दी। पंजाब की भी यह छह मैचों चौथी हार थी।

पंजाब की बल्लेबाजी कागजों पर बेहद मजबूत है, जिसमें वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जॉर्ज बैली, मुरली विजय जैसे धाकड़ खिलाड़ियों की फौज है, लेकिन यह बल्लेबाज वैसा एकजुट प्रदर्शन करने में अभी तक नाकाम ही रहे हैं जैसा इनसे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन


खराब फॉर्म में चल रहे मैक्सवेल को तो चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में बाहर बैठाया गया था। पंजाब की गेंदबाज भी लय से भटके नजर आए हैं। सबसे बड़ी निराशा तो मिचेल जॉनसन के प्रदर्शन से हुई है, जो न तो विकेट ले पा रहे हैं और न ही रन रोकने में ही कामयाब दिखे हैं।

दूसरी ओर हैदराबाद के सामने भी समस्याएं कम नहीं हैं। उनकी बल्लेबाजी मुख्य रूप से ओपनर डेविड वार्नर और शिखर धवन पर निर्भर है। हालांकि दोनों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें मध्य क्रम से बिल्कुल भी सहयोग नहीं मिल सका है।

हालांकि टीम का गेंदबाजी आक्रमण टूर्नामेंट में सबसे मजबूत माना जा रहा है, जिसमें डेल स्टेन, ट्रेंट बोल्ट, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाज हैं, लेकिन बल्लेबाजों ने अभी तक उनकी मेहनत पर पनी फेरने का ही काम किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें