फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में होगी पेसरों और स्पिनरों की जंग

Sun, 14 Apr 2013 12:09 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 की सरप्राइज पैकेज साबित हो रही सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को जब यहां गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका मकसद अपनी लय को बरकरार रखते हुए जीत का चौका लगाना होगा।
विज्ञापन


इस मैच में हैदराबाद के तेज गेंदबाजों और कोलकाता के स्पिनरों की भिड़ंत देखना रोमांचक अनुभव होगा।

अभी तक चार में से तीन मैच जीत चुकी सनराइजर्स कप्तान कुमार संगकारा के नेतृत्व में संतुलित टीम दिखाई दे रही है।

उसने अपनी गलतियों से सबक लेते हुए गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार किया है।

दूसरी ओर गत विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स धमाकेदार आगाज करने के बाद लगातार शिकस्त ही झेल रही है।

केकेआर ने अभी तक तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है। ऐसे में कप्तान गौतम गंभीर अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत की पटरी पर दोबारा लौटना चाहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें