फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आठ प्लेयर नहीं देते जवाब तो क्या करते कोच'

Tue, 12 Mar 2013 02:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली टेस्ट से पहले चार खिलाड़ियों के बर्खास्त करने के फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने चुटकी ली है।
विज्ञापन


मॉर्क वॉ ने कोच मिकी ऑर्थर द्वारा टीम के चार खिलाड़ियों के निलंबन पर कहा, 'अगर चार की बजाय आठ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कोच के आदेश को नजरअंदाज किया होता तो क्या स्थिति बनती?'

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलियाई कोच मिकी ऑर्थर ने टीम के हर सदस्य से व्यक्तिगत सुधारने के तीन उपाय लिखकर देने को कहा था।

समय सीमा के अंदर शेन वाटसन, जेम्स पैटिंसन, उस्मान ख्वाजा और मिचेल जॉनसन ने कोच आर्थर को रिपोर्ट नहीं सौंपी। इसके बाद इन चारों खिलाड़ियों के मोहाली टेस्ट खेलने पर बैन लगा दी गई थी।
विज्ञापन


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, 'कोच मिकी ऑर्थर का यह रवैया निंदनीय है। भारत से दो टेस्ट हारने के बाद टीम काफी दबाव में है। ऐसे समय में खिलाड़ियों के निलंबन टीम की एकजुटता में बाधा बन सकता है।

पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा कि मामूली गलती के लिए खिलाड़ियों को इतनी बड़ी सजा देना कहीं से भी अच्छा नहीं है।

मीडिया ने कोच को सराहा
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने वाटसन सहित चारों खिलाड़ियों के निलंबन को सराहा है। हेरल्ड सन ने कहा कि कितने शर्म की बात है। ऑस्ट्रेलिया के चारों बदनाम सितारे हमदर्दी के कतई हकदार नहीं है। उन्होंने टीम की आचार संहिता और संस्कृति का अपमान किया है।
विज्ञापन


'तुगलकी फरमान है यह'
ऑस्ट्रेलियाई टीम में आई दरारों पर भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने भी निंदा की है। पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने कहा कि कोच मिकी ऑर्थर का यह तुगलकी फरमान है।

पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों के निलंबन से टीम की एकता भंग होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें