न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क रिचर्डसन ने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना वैसे ही है जैसे अपने बॉस के साथ गोल्फ खेलना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं यह देखूंगा कि आप व्यक्तिगत रूप से किसके खिलाफ प्रदर्शन करना चाहते हैं। मैं इस समय टीम इंडिया को देख रहा हूं। और यह ऐसा है जैसे आप अपने बॉस के खिलाफ गोल्फ खेल रहे हों।
आपको जीतने की इजाजत है, लेकिन सही दिशा में। आप जानते हैं कि हमने उनको न्यूजीलैंड में कई दफा हराया है और हमेशा ही इसके बाद थोड़ा बुरा लगा है। यह कभी भी एहसास नहीं हुआ कि हमने उनको सचमुच में पीटा है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आमने-सामने होंगी।