फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: रोहित की कुटाई से डरे मार्को यानसेन, 10 गेंद में पूरा किया ओवर; बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड

Sun, 05 Nov 2023 05:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मार्को यानसेन ने सिर्फ वाइड के जरिए चार रन दे दिए। इनमें से एक गेंद विकेटकीपर की पहुंच से भी बाहर थी और भारत को चौका मिल गया। इस ओवर में भारत को आठ अतिरिक्त रन मिल गए। 
 
विज्ञापन
मार्को यानसेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में मार्को यानसेन ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में वह अच्छी लय में नहीं थे। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। उन्हें अपनी लाइन और लेंथ सही करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। ऐसा लग रहा था कि वह रोहित शर्मा और शुभमन गिल के खिलाफ अपने पहले ओवर में वह गेंद को स्विंग कराने का ज्यादा प्रयास कर रहे थे, इस प्रयास में उन्होंने काफी रन लुटा दिए। 
विज्ञापन


मार्को जानसन ने अपने पहले ओवर में 10 गेंदें फेंकी। उन्होंने चार वाइड गेंदें फेंकी जिनमें एक विकेटकीपर की पहुंच से बाहर थी और चार रन के लिए बाउंड्री के बाहर भी चली गई। यानसेन ने गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की कोशिश की। इस प्रयास में उन्होंने कई वाइड गेंद की।

उनकी पहली गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई, लेकिन फील्डर के हांथ में पहुंचने से पहले ही जमीन पर गिर गई। रोहित शर्मा को बहुत सीधी गेंद न डालने के प्रयास में यानसेन ने इसे हिटिंग आर्क से दूर रखने की कोशिश की। उनकी दूसरी गेंद वाइड थी और उनकी तीसरी गेंद लेग साइड में वाइड थी। विकेटकीपर डिकॉक भी इसे नहीं पकड़ पाए और गेंद चार रन के लिए बाउंड्री से बाहर चली गई। अगली गेंद ऑफ-साइड पर वाइड थी, क्योंकि यानसेन ने अपनी लाइन सही करने की कोशिश की।
विज्ञापन




एक बार फिर डिकॉक गेंद नहीं पकड़ सके और पहली स्लिप में मौजूद एडेन मार्कराम ने रास्ते में आकर गेंद को बाउंड्री के लिए जाने से रोका। यानसेन ने कुल चार वाइड गेंदें फेंकी और अपने पहले ओवर में 17 रन दिए। वनडे विश्व कप में यह किसी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज द्वारा फेंका गया सबसे लंबा ओवर था।

यानसेन विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं, उन्होंने अपने पहले सात मैचों में 16 विकेट लिए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया है और मैच के पहले 10 ओवरों में 12 विकेट लिए हैं। हालांकि, कोलकाता में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने उनकी जमकर पिटाई की। इससे वह दबाव में आ गए।

रोहित शर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई और उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए और नई गेंद के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाए। वहीं, मार्को यानसेन इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 32 वाइड गेंद करने वाले गेंदबाज भी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें