फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Tiwary: कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान, घरेलू क्रिकेट में बिताए 19 साल

Sat, 17 Feb 2024 06:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने शुक्रवार को घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। बंगाल के लिए उन्होंने 19 वर्षों तक क्रिकेट खेला। अगस्त 2023 में रणजी के मौजूदा सीजन में भाग लेने के लिए संन्यास से वापसी की थी।
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व बल्लेबाज ने बताया कि बंगाल और बिहार के बीच वह अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। इसी के साथ मनोज का 19 साल का लंबा घरेलू करियर समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

 
भारत के लिए 12 टेस्ट मैच और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मनोज ने अगस्त, 2023 में संन्यास से वापसी का एलान किया था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 में बंगाल को जीत दिलाने के लिए अपना फैसला बदला था। शनिवार को बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया।  
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावुक वीडियो
मनोज ने लिखा, “सभी को नमस्कार, तो… यह एक आखिरी पारी का समय है! संभवतः अपने प्रिय 22 गज की ओर लंबी सैर के लिए आखिरी बार। मुझे इसकी हर चीज़ याद आएगी। इतने वर्षों तक मुझे प्रोत्साहित करने और प्यार करने के लिए धन्यवाद। अगर आप सभी कल और परसों मेरे पसंदीदा ईडनगार्डन में बंगाल का उत्साह बढ़ाने आएंगे तो बहुत अच्छा लगेगा। क्रिकेट का एक वफादार सेवक, आपका मनोज तिवारी।” इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अंत तक का जिक्र किया है।
विज्ञापन

 
कैसा रहा करियर?
कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 में आईपीएल का खिताब जिताने वाली टीम का हिस्सा रहे मनोज ने 98 आईपीएल मैचों में 1695 रन बनाए। उन्होंने राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेलते देखा गया। मनोज ने भारत के लिए 2008 में टेस्ट डेब्यू किया था। 12 मुकाबलों में उन्होंने 287 रन बनाए। इस प्रारुप में उनका उच्चतम स्कोर 104 रन* रहा। 2004 में अपने घरेलू करियर की शुरुआत करने वाले मनोज 2012 में टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें