मैच के बाद पांडे ने कहा कि मैं वन-डे सीरीज के दौरान भी यहां खेलना चाहता। मैं अपनी टीम में चुने जाने का इंतजार कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सेंचुरियन का यह ग्राउंड मेरे लिए हमेशा अच्छा साबित हुआ है। इस मैदान पर लगाया गया मुझे अपना पहला आईपीएल शतक आज भी याद है।
मनीष पांडे का कहना है कि टीम इंडिया में 5 नंबर बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं है और यह तब और मुश्किल हो जाता है जब आपके टॉप ऑर्डर खासकर पहले तीन बल्लेबाज मिलकर 35 ओवर खेल जाते हैं।
मुझसे पहले इस नंबर पर
सुरेश रैना और
युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन उनकी बराबरी कर पाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण काम है। इस नंबर बैटिंग करने वाले बल्लेबाज के जहन में साफ होना चाहिए कि आपको पहली बॉल से रन बनाने हैं, चाहे वह टी20 हो या फिर वन-डे।