फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी पर लगा 1000 रुपए का जुर्माना, कसूर था बस गाना गाना

Fri, 23 Feb 2018 06:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिकी भुई
विज्ञापन
2013 आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाला फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में पहली बार आईपीएल विजेता बनी। इसके बाद 11वें संस्करण की नीलामी में इस फ्रैंचाइजी ने अपने अहम खिलाड़ियों को बचाने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


हालांकि हैदराबाद अपने नियमों कायदों की सख्ती के लिए भी जानी जाती है। इन्ही नियम कायदों का शिकार हो चुके पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर रिकी भुई ने अपनी आप बीती सुनाई है। बता दें कि भुई को हैदराबाद ने 2014 में खरीदा था, लेकिन तब से अब तक वह एक भी मैच में उतारे नहीं गए हैं। इस बार भी उन्हें उनकी पुरानी फ्रैंचाइजी ने ही खरीदा है और वह इस बार अपने आईपीएल डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 
 
विज्ञापन

हैदराबाद को 1000 रुपए दे चुके हैं भुई

रिकी भुई - फोटो : File
एक इंटरव्यू में भुई ने बताया कि टीम ने एक फाइन मीटिंग बनाई है, जिसमें टीम के नियम कायदों को तोड़ने वाले खिलाड़ी पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। 

उन्होंने बताया कि एक रात मैं अपने होटल के कमरे में जोर-जोर से गाने गा रहा था। उस वक्त रात के 12 बज रहे थे और मेरे बगल के कमरे में टीम के मैनेजर सो रहे थे। अगली सुबह मुझे फाइन मीटिंग में बुलाया गया और मुझ पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें