फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजारी क्लब में शामिल हुए महेंद्र सिंह धोनी

Sun, 24 Feb 2013 09:45 PM IST
चेन्नई/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट मैच में चार हजार रन पूरे करने वाले भारत के 13वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 74 टेस्ट मैचों में हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में नाबाद 206 रन की पारी खेलकर उन्होंने यह उपलब्धि (4089) हासिल की। इस फेहरिस्त में उन्होंने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया। गंभीर के खाते में 54 टेस्ट में 4021 रन हैं।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

भारत में अब टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने में धोनी से आगे मोहिन्दर अमरनाथ (4378), कपिल देव (5248), गुंडप्पा विश्वनाथ (6080), मोहम्मद अजहरद्दीन (6215), दिलीप वेंगसरकर (6868), सौरभ गांगुली (7212), वीरेंद्र सहवाग (8478), वीवीएस लक्ष्मण (8781), सुनील गावस्कर (10122), राहुल द्रविड (13265) और सचिन तेंदुलकर (15726) हैं।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
- धोनी, 206 (नाबाद), चेन्नई, 2013, बनाम ऑस्ट्रेलिया
- बी कुंद्रन, 192, चेन्नई, 1962, बनाम इंग्लैंड

बतौर कप्तान दोहरा शतक
सचिन, 217, अहमदाबाद, 1999, बनाम न्यूजीलैंड
धोनी, 206 (नाबाद), चेन्नई, 2013, बनाम ऑस्ट्रेलिया
गावस्कर, 205, चेन्नई, 1978, बनाम वेस्ट इंडीज
पटौदी, 203, दिल्ली, 1964, बनाम इंग्लैंड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें