फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को उम्मीद, हार से सबक सीखेंगे भारतीय खिलाड़ी

Mon, 20 Jun 2016 04:30 AM IST
एजेंसी/ हरारे
विज्ञापन
भारतीय कप्तान ने हार का दोष बल्लेबाजों पर मढ़ा - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उम्मीद है कि टीम के युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे से शुरुआती टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली हार के बाद अपनी गलतियों से सबक सीखेंगे। युवा भारतीय बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण मौके पर विकेट गंवा दिए थे जिससे शनिवार को टीम को दो रन से हार का सामना करना पड़ा। धोनी को उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी सोमवार को वहीं गलतियां नहीं दोहराएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भले ही हमने मैच गंवा दिया हो जो निराशाजनक है लेकिन युवाओं के लिए यह सबक सीखने का मौका है। आपको इसे गंभीरता से लेना होगा क्योंकि जब भी आप देश का प्रतिनिधित्व करते हैं जब भी आपको लगातार कुछ समय भारतीय टीम का हिस्सा होने का मौका मिलता है तो कुछ दबाव महसूस होता है। ऐसे समय में इस तरह के दौरे उन्हें दबाव कम करने में कुछ मदद करेंगे।

कप्तान धोनी खुद अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके जिससे भारतीय टीम अंतिम ओवर में आठ रन नहीं बना सकी थी। जिम्बाब्वे के गेंदबाज नेविले मादजिवा ने कसी गेंदबाजी की। उन्होंने कहा कि इस मैच में उन्हें जीत दिलाने का काम पूरा करना चाहिए था लेकिन उन्हें अपने बल्लेबाजों से ज्यादा समझदारी की उम्मीद थी।
विज्ञापन


धोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वजह यह है कि कुछ बल्लेबाजी क्रीज पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और जमे हुए थे। जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हो तो आपको इसे अंत तक ले जाना चाहिए और फिर शॉट खेलने की कोशिश करनी चाहिए। पहले मैच में इसी चीज की कमी थी।
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें