श्रीलंकाई दिग्गज और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर शॉन पोलॉक और इंग्लैंड की दिवंगत जेनेट ब्रिटिन को आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इन तीनों पूर्व क्रिकेटरों को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले यह सम्मान दिया जाएगा। इन्हें यह सम्मान सर क्लाइव लॉयड द्वारा दिया जाएगा।

विज्ञापन
गौरतलब है कि आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में उन दिग्गज क्रिकेटरों को शामिल किया जाता है जिन्होंने खेल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की। इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी और तब से अब तक 109 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया जा चुका है।
ब्रिटिन अब इस दुनिया में नहीं हैं। इंग्लैंड की इस पूर्व क्रिकेटर का 2017 में कैंसर से निधन हो गया था। वह 19 साल तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा रहीं और महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
इनके अलावा महेला जयवर्धने श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार रहे> रिटायरमेंट के बाद वह कोचिंग की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्हें हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया था।
पोलॉक की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर रहे। वह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में 3000 रन और 300 विकेट चटकाए हैं।