फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajvardhan Hangargekar Age Fraud: राजवर्धन हंगरगेकर पर लगा उम्र छिपाने का आरोप, धोखाधड़ी के मामले में बीसीसीआई करेगा जांच

Fri, 18 Feb 2022 04:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के खेल कमिश्नर के अनुसार राजवर्धन की असली उम्र 21 साल है, जबकि आधिकारिक तौर पर राजवर्धन ने अपनी उम्र 19 साल बताई है और वह हाल ही में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे। 
विज्ञापन
राजवर्धन हंगरगेकर - फोटो : आईसीसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 विश्व कप में भारत के लिए कमाल करने वाले राजवर्धन हंगरगेकर पर उम्र में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के खेल कमिश्नर के अनुसार उनकी असली उम्र 21 साल है, जबकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी उम्र 19 साल बताई है। इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज में आयोजित अंडर-19 विश्वकप में भी हंगरगेकर भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने खेल से सभी को प्रभावित भी किया था। आईपीएल में चेन्नई की टीम ने उन्हें खरीदा है। 
विज्ञापन


हंगरगेकर लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं और निचले क्रम में आकर बड़े शॉट भी लगा सकते हैं। अपनी इसी क्षमता के कारण वह सुर्खियों में आए थे और उन्हें भारत का भविष्य माना जा रहा था, लेकिन उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और बीसीसीआई पूरे मामले की जांच करेगा। 

फिलहाल रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं हंगरगेकर
राजवर्धन हंगरगेकर पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार हंगरगेकर अभी सभी तरह के मैच खेल सकते हैं, लेकिन बीसीसआई मामले की जांच करेगा। धाराशिव की तरफ से बीसीसीआई को आधिकारिक पत्र भी लिखा गया है, जिसमें उनकी उम्र में फर्जीवाड़े की बात कही गई है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मराठी अखबार सामना के अनुसार बकोरिया ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर बताया है कि राजवर्धन हंगरगेकर की उम्र 21 साल है न कि 19 साल। स्कूल के रिकॉर्ड के अनुसार उनकी जन्मतिथि सात जनवरी 2001 है, जबकि तेरना पब्लिक स्कूल के हेडमास्टर ने उनकी उम्र में फेरबदल कर इसे 10 नवंबर 2002 कर दिया था। इस समय हंगरगेकर आठवीं कक्षा में थे। 

इस हिसाब से जब हंगरगेकर को भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था। तब उनकी उम्र 21 साल हो चुकी थी और वो इस टूर्नामेंट में खेलने के योग्य नहीं थे। आईसीसी के नियमों के मुताबिक आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में वही खिलाड़ी खेल सकते हैं, जिनकी उम्र 19 साल से 15 साल के बीच है। अब तक यह भी साफ नहीं हुआ है कि हंगरगेकर ने बीसीसीआई के मानकों के अनुसार अपने उम्र की जांच कराई है या नहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें