तीसरे सुपर ओवर में निकला फैसला
तीसरे सुपर ओवर में बेंगलुरु ने कुल 12 रन बनाए। मनीष पांडे की अगुवाई वाली हुबली टाइगर्स को जीत के लिए तीसरे सुपर ओवर में 13 रनों की दरकार थी। मनवंत कुमार ने पहली गेंद पर दो रन लिए और दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर एक रन चुराया। इसके बाद एक गेंद डॉट रही जबकि अगली गेंद वाइड चली गई। पांचवीं गेंद पर मनीष ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर हुबली टाइगर्स को जीत के लिए चार रनों की दरकार थी। मनवंत ने लेग साइड में चौके के लिए शानदार शॉट खेला और टीम को जीत दिला दी। इस तरह तीसरे सुपर ओवर में यह नतीजा आया।