फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI पर भड़के मदनलाल, कहा- सेलेक्टर्स का काम है बेस्ट टीम चुनना

Fri, 11 Aug 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
मदनलाल` - फोटो : PTI
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर मदनलाल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा भारतीय पुरुष व महिला क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स को 15-15 लाख रुपए इनाम देने के फैसले पर अपनी निराशा जाहिर की है। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदनलाल ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सेलेक्टर्स का काम ही बेस्ट टीम चुनना होता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा बेस्ट टीम चुनने के लिए सेलेक्टर्स को इनाम देना हैरानीभरा फैसला लगा।
विज्ञापन


मदनलाल ने ट्वीट करके अपना गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह पढ़कर हैरानी हुई कि सेलेक्टर्स को सर्वश्रेष्ठ टीम चुनने के लिए 15 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। सेलेक्टर्स का काम ही बेस्ट टीम चुनना होता है न कि खराब टीम चयन करना।'
  Surprised to read that selectors are getting reward 15 L to pick the best team.They suppose to pick the best team not bad team.correction — Madan lal (@MadanLal1983) August 10, 2017
विज्ञापन



बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स को इनाम के तौर पर 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की है। दोनों टीमों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासकों की समिति (सीओए) और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक में यह फैसला लिया।

विराट कोहली की कप्तानी में पिछले दो सालों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया लगातार 8 टेस्ट सीरीज जीत चुकी है और वो टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर है। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक भी पहुंची थी, जहां उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। वहीं महिला क्रिकेट टीम ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को खुश किया है। पिछले महीने इंग्लैंड में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल तक पहुंची थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें