फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayush Badoni: कौन हैं गुजरात के खिलाफ मैच में कमाल करने वाले आयुष बदोनी, श्रीलंका के खिलाफ खेली थी 185 रन की पारी

Mon, 28 Mar 2022 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले आयुष बदोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। वो श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 मैच में 185 रन की  पारी खेल चुके हैं। 
 
विज्ञापन
आयुष बदोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स के पहले मैच में आयुष बदोनी ने कमाल की पारी खेली। अपने पहले आईपीएल मैच में आयुष बदोनी ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। उन्होंने 41 गेंद में 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। पारी के आखिरी ओवर में बदोनी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वरुण एरोन की गेंद में हार्दिक को कैच दे बैठे। गुजरात के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले आयुष बदोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। वो श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 मैच में 185 रन की  पारी खेल चुके हैं।
विज्ञापन


इस मैच में जब बदोनी बल्लेबाजी करने आए थे, तब उनकी टीम का स्कोर 29 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। वहीं जब बदोनी वापस पवेलियन लौटे तब लखनऊ की टीम 156 रन बना चुकी थी। बदोनी ने अपनी अर्धशतकीय पारी की बदौलत अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया था। 

कौन हैं आयुष बदोनी
22 साल के आयुष बदोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। वो एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और निचले क्रम में उपयोगी पारियां खेलने में माहिर हैं। भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए बदोनी ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने चार दिवसीय मैच में 9.3 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी किए थे। इसके बाद बल्ले के साथ भी उन्होंने कमाल किया था और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 202 गेंद में 185 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


2018 अंडर 19 एशिया कप में भी बदोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में 52 रन की पारी खेली थी। जनवरी 2021 में अपना टी-20 डेब्यू करने वाले आयुष दिल्ली के लिए पांच घरेलू मैच खेल चुके हैं।

लखनऊ की टीम ने 20 लाख में खरीदा
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने बदोनी को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, पहले ही मैच में बदोनी ने शानदार अर्धशतक लगाकर यह साबित कर दिया है कि जल्द ही उनकी कीमत करोड़ों में होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें