फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs PBKS Playing-11: लखनऊ में मायर्स खेलेंगे या डिकॉक की होगी वापसी? लगातार तीसरी हार से बचना चाहेगा पंजाब

Sat, 15 Apr 2023 03:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Playing 11 Prediction : दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। 29 अप्रैल, 2022 को खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पंजाब को 20 रन से हराया था। पहली बार दोनों टीमें लखनऊ के मैदान पर भिड़ेंगी।
विज्ञापन
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 का 21वां मैच लखनऊ सुपरजाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम शानदार फॉर्म में है। उसने अब तक अपने चार में से तीन मैच जीते हैं। वहीं, एकमात्र हार टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली है। बात करें पंजाब की तो टीम ने लीग की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और लगातार दो मुकाबले जीते थे। हालांकि, पिछले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम हार की हैट्रिक लगाने से बचना चाहेगी। 
विज्ञापन

मायर्स की जगह डिकॉक खेल सकते हैं

दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। 29 अप्रैल, 2022 को खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पंजाब को 20 रन से हराया था। पहली बार दोनों टीमें लखनऊ के मैदान पर भिड़ेंगी। लखनऊ टीम की बात करें तो खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। काइल मायर्स ने शुरुआती दो मैच में शानदार पारियां खेली थीं और अर्धशतक जड़ा था। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों से वह कुछ खास नहीं कर सके हैं और 13, 0 का स्कोर बना सके हैं। ऐसे में क्विंटन डिकॉक को इस सीजन का पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

धवन पर भारी लेग स्पिनर्स

इकाना स्टेडियम में स्पिनर्स का बोलबाला रहा है। अमित मिश्रा और रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी से विपक्षी टीमों को खूब परेशान किया है। पंजाब के कप्तान शिखर धवन को लेग स्पिनर्स के खिलाफ दिक्कत होती है। धवन 2019 आईपीएल के बाद से लेग स्पिनर्स के खिलाफ 25 की औसत से रन बना पाए हैं। पंजाब की बात करें तो टीम ने मैच की पूर्व संध्या पर लखनऊ में कोई अभ्यास नहीं किया था। लियाम लिविंगस्टोन भारत पहुंचते ही चोटिल हो गए थे और उनके इस मैच में खेलने पर संशय है।

 

रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में पूरन ने 19 गेंदों में चार चौके और सात छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलने में आसानी होती है। अर्शदीप सिंह और सैम करन के रूप में पंजाब के पास बाएं हाथ के दो तेज गेंदबाज हैं। वहीं, आईपीएल 2019 के बाद से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के सामने पूरन का रिकॉर्ड खराब रहा है और वह सिर्फ 17 की औसत से रन बनाते हैं। 

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे/राहुल चाहर (इम्पैक्ट प्लेयर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा/आयुष बदोनी (इम्पैक्ट प्लेयर), आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें