फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs MI Playing 11: मुंबई के खिलाफ लखनऊ ने 83% मैच जीते, बोल्ट-चाहर के सामने मार्श-पूरन को रोकने की चुनौती

Fri, 04 Apr 2025 08:36 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

LSG vs MI Today Playing 11 Prediction : रोहित शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर मुंबई का खेमा भी चिंतित होगा। दूसरी ओर लखनऊ के पास घरेलू मैदान में इस मुकाबले को जीतकर वापसी करने का मौका है, लेकिन इसके लिए टीम के कप्तान ऋषभ पंत को अपने बल्ले की खामोशी तोड़नी होगी। वहीं, गेंदबाजों को भी अपने खराब प्रदर्शन का क्रम तोड़ना होगा।
विज्ञापन
मुंबई बनाम लखनऊ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबलों में भले ही लखनऊ सुपर जाएंट्स का पलड़ा भारी रहा है, पर पांच बार के चैंपियन मुंबई की चुनौती इस बार लखनऊ के लिए किसी भी हाल में आसान नहीं होने वाली है। मेजबानों के लिए कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का लचर प्रदर्शन परेशानी का सबब बना है। ऐसे में कोलकाता को करारी मात देकर आ रही टी-20 प्रारूप के स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ पर भी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। हालांकि रोहित शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर मुंबई का खेमा भी चिंतित होगा। दूसरी ओर लखनऊ के पास घरेलू मैदान में इस मुकाबले को जीतकर वापसी करने का मौका है, लेकिन इसके लिए टीम के कप्तान ऋषभ पंत को अपने बल्ले की खामोशी तोड़नी होगी। वहीं, गेंदबाजों को भी अपने खराब प्रदर्शन का क्रम तोड़ना होगा।
विज्ञापन

रोहित पर रहेंगी निगाहें
पहले तीन मैचों में महज 21 रन बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा अब तक चमक नहीं बिखेर सके हैं। लखनऊ में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा सूर्य कुमार, तिलक वर्मा, रिकेल्टन बड़ी पारी खेलने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर के अलावा युवा अश्विनी कुमार हैं।

आकाशदीप की वापसी से लखनऊ को राहत
गेंदबाजी विभाग में लचर प्रदर्शन को देखते हुए तेज गेंदबाज आकाशदीप का खबर है। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल इस गेंदबाज ने आईपीएल-2022 में बंगलूरू के लिए पदार्पण किया था। आकाशदीप को तीन सीजन में आरसीबी की ओर से 8 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें सात विकेट लेने में कामयाब रहे। आकाशदीप को मेगा बोली में लखनऊ ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। अनफिट होने की वजह से वह अब तक मैदान पर नहीं उतर सके लेकिन एनसीए की हरी झंडी मिलने के बाद वह खेलने के लिए तैयार हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
लखनऊ सुपर जाएंट्स: 
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, विग्नेश पुथुर।
विज्ञापन

आइए जानते हैं लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 04 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें