फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs CSK: चेन्नई की तूफानी बल्लेबाजी, पावरप्ले में बनाया इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, पंजाब को पछाड़ा

Thu, 31 Mar 2022 08:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई के लिए इस मैच में रॉबिन उथप्पा ने 50 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान उथप्पा का स्ट्राइक रेट 185.19 का रहा। ऋतुराज गायकवाड़ खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा और मोईन अली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2022 का सातवां मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राहुल का यह फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब चेन्नई के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी की। रॉबिन उथप्पा ने गेंदबाजों को जमकर कूटा और शानदार अर्धशतक लगाया। इस दौरान चेन्नई ने सीजन में पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उथप्पा की शानदार बल्लेबाजी की मदद से चेन्नई ने शुरुआती छह ओवर में एक विकेट पर 73 रन बनाए। इससे पहले पंजाब के नाम सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ शुरुआती छह ओवर में 63 रन बनाए थे। चेन्नई के लिए इस मैच में रॉबिन उथप्पा ने 50 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान उथप्पा का स्ट्राइक रेट 185.19 का रहा।

आईपीएल इतिहास में चेन्नई का पावरप्ले में यह चौथा बड़ा स्कोर है। उसने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट पर 100 रन बनाए थे। इसके बाद 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 90 रन ठोके थे। वहीं, 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एक विकेट पर 75 रन बनाए थे।
विज्ञापन


उथप्पा ने पहले मैच में भी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे। तब उथप्पा ने 21 गेंद पर 28 रन बनाए थे। चेन्नई के युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। पहले मुकाबले में वे खाता नहीं खोल पाए थे। वहीं, दूसरे मैच में एक रन बनाकर रनआउट हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें