फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs GT: 3246 दिन बाद आईपीएल में ओपनर के तौर पर उतरे पंत, सस्ते में हुए आउट; इस स्थान पर कैसा है रिकॉर्ड?

Sat, 12 Apr 2025 07:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पंत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे और लग रहा था कि इस मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने मिलेगी, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने पंत को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल में ओपनर के तौर पर 3246 दिन यानी आठ साल 10 महीने 20 दिन बाद उतरे। पंत आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन वह अब तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं है, जिस कारण एडेन मार्करम के साथ पंत पारी का आगाज करने उतरे। 
विज्ञापन

मार्करम के साथ मिलकर टीम को दिलाई अच्छी शुरुआत 
लखनऊ का सामना शनिवार को गुजरात से हुआ। गुजरात ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ के लिए मार्करम के साथ पंत उतरे। गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम और पंत ने लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई। लखनऊ ने पावरप्ले की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए थे।  

प्रसिद्ध ने बनाया शिकार 
पंत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे और लग रहा था कि इस मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने मिलेगी, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने पंत को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया। पंत और मार्करम के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े थे। पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात पहली सफलता हासिल करने में सफल रहा। पंत 18 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। 

ये भी पढ़ें: LSG vs GT: 2022 से चार बार 100+ रनों की साझेदारी कर चुके हैं सुदर्शन-गिल, विरोधी टीमों पर पड़ रहे हैं भारी
विज्ञापन

पांचवीं बार ओपनर के तौर पर उतरे पंत 
पंत इससे पहले आखिरी बार 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग के तौर पर उतरे थे। आईपीएल में ओपनर के तौर पर पंत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस मैच से पहले पंत ने आईपीएल में चार बार ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी की है और उन्होंने ये सभी मैच 2016 में खेले थे। उन चार पारियों में पंत ने 2, 69, 32 और 1 रन बनाए थे। यह पांचवीं बार था जब पंत आईपीएल में ओपनर के तौर पर उतरे। पंत आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्होंने अब तक छह मैचों में आठ के औसत और 80 के स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें