आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, आईसीसी क्रिकेट समिति ने तीन नियमों में बदलाव की सिफारिश की है। वनडे क्रिकेट में एक सफेद गेंद का उपयोग, टेस्ट मैच में ओवर रेट की जांच के लिए क्लॉक टाइमर का उपयोग और अंडर 19 पुरुष विश्व कप को 50 ओवर से टी20 में बदलना।
ये भी पढ़ें: ICC: डब्ल्यूटीसी चक्र की अंक प्रणाली में बदलाव की तैयारी कर रहा आईसीसी, इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संभव