फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs DC: पिछली छह पारियों में चार अर्धशतक लगा चुके हैं एडेन मार्करम, आठ सीजन बाद अक्षर ने डाला पहला ओवर

Tue, 22 Apr 2025 08:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्करम और मार्श ने लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इस दौरान मार्करम ने तेजी से बल्लेबाजी की और 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। मार्करम का यह पिछली छह पारियों में चौथा पचासा था।
विज्ञापन
एडेन मार्करम - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। मार्करम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और मिचेल मार्श के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्करम और मार्श ने लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इस दौरान मार्करम ने तेजी से बल्लेबाजी की और 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। मार्करम का यह पिछली छह पारियों में चौथा पचासा था। मार्करम ने पिछली छह पारियों में 53, 47, 58, 6, 66 और 52 रन बनाए हैं। मार्करम ने आईपीएल 2022 और 2023 में दो अर्धशतक लगाए थे, लेकिन इस सीजन वह अब तक चार पचासा जड़ चुके हैं। 

लखनऊ ने गुजरात को पीछे छोड़ा 
आईपीएल 2025 में अब तक लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए सबसे ज्यादा बार शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर बनाया है। लखनऊ के शीर्ष तीन बल्लेबाज अब तक 12 बार इस सीजन 50 से अधिक का स्कोर कर चुके हैं। लखनऊ ने इस मामले में गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ा जिनके शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने अब तक इस सीजन 11 बार 50+ स्कोर बनाया है। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा का जाना लगभग तय, साई सुदर्शन पर रखी जा रही नजर; सामने आई जानकारी

चमीरा ने तोड़ी साझेदारी
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरकार पहली सफलता मिली और दुशमंता चमीरा ने एडेन मार्करम को आउट किया। मार्करम और मिचेल मार्श के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी और दोनों ने 87 रन जोड़ लिए थे, लेकिन मार्करम के आउट होते ही दोनों के बीच यह साझेदारी टूट गई। मार्करम 33 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और उसने 110 रन पर चार विकेट गंवा दिए। 
विज्ञापन

अक्षर ने की गेंदबाजी की शुरुआत
लखनऊ के खिलाफ दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ने गेंदबाजी की शुरुआत की। यह आईपीएल 2018 के बाद पहली बार है जब अक्षर ने मैच का पहला ओवर किया। आईपीएल में कुल पांचवीं ऐसा हुआ है जब अक्षर ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें