फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPL: सलमान खान के भाई की टीम से जुड़े स्टेन तो शाहिद अफरीदी बने इस टीम के कप्तान

Sun, 22 Nov 2020 05:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफरीदी अब टीम के कप्तान होंगे क्योंकि वह हमारी फ्रेंचाइजी में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं और उन्हें कप्तानी का अनुभव भी है।
विज्ञापन
डेल स्टेन और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी 26 नवंबर से 16 दिसंबर तक श्रीलंका के हम्बनटोटा में खेली जाने वाली शुरूआती लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) टी-20 टूर्नामेंट में गॉल ग्लैडिएटर्स फ्रेंचाइजी की अगुआई करेंगे। अफरीदी को शनिवार को गॉल ग्लैडिएटर्स टीम का कप्तान चुना गया, जिसे पाकिस्तानी व्यवसायी नदीम उमर ने खरीदा है जिनकी पाकिस्तान सुपर लीग में लोकप्रिय क्वेटा ग्लैडिएटर्स फ्रैंचाइजी भी है। शुरू में उमर ने सरफराज अहमद को गॉल ग्लैडिएटर्स का कप्तान बनाने की घोषणा की थी, लेकिन उन्हें इस फैसले को बदलना पड़ा क्योंकि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को न्यूजीलैंड के दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम में चुन लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोहेल खान की टीम में स्टेन

डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हाल में इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए स्टेन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। स्टेन जैसे गेंदबाज के शामिल होने से टूर्नामेंट की लोकप्रियता बढ़ेगी। 37 वर्षीय स्टेन ने अब तक 223 टी-20 मैचों में 257 विकेट निकाले हैं। इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में स्टेन के नाम 699 विकेट दर्ज हैं। टूर्नामेंट का पहला संस्करण 26 नवंबर से हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे स्टेडियम में होगा। कोरोनावायरस महामारी के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड कई बार टूर्नामेंट की तारीखों को आगे बढ़ा चुका है, पहले इसका आयोजन अगस्त में होना था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें