फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में फेल रसेल ने की पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई, सिर्फ 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Sun, 29 Nov 2020 04:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आंद्रे रसेल - फोटो : twitter
श्रीलंका क्रिकेट द्वारा आयोजित पहले लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच सुपर ओवर के साथ खत्म होने के बाद शनिवार को एक और जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। बारिश के बावजूद कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने लीग के चौथे मैच का मजा कम नहीं होने दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
आंद्रे रसेल - फोटो : twitter
हंबनटोटा में कोलंबो किंग्स और गाले ग्लैडिएटर्स की टीम आमने-सामने थी, लेकिन लगातार बारिश की वजह से मैच के ओवरों को कम कर दिया गया। देरी से शुरू हुए मैच को 20 ओवर की बजाय पांच-पांच ओवर का किया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
आंद्रे रसेल (फाइल फोटो)
मैच में ग्लैडिएटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, हालांकि उसके फैसले को आंद्रे रसेल ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से गलत साबित कर दिया। रसेल ने कोलंबो किंग्स की तरफ से पारी की शुरुआत की और मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर के पहले ही ओवर में 24 रन जड़ दिए।
विज्ञापन

4 of 4
आंद्रे रसेल - फोटो : फाइल फोटो
रसेल 19 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 342 का रहा। रसेल की इस पारी के दम पर कोलंबो की टीम ने पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। जवाब में ग्लैडिएटर्स की टीम 62 रन ही बना पाई और 34 रन से मुकाबला हार गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें