फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC T-10: यूपी में दनादन क्रिकेट का नया रोमांच...एलएलसी टेन-10 की ट्रॉफी का अनावरण, कई दिग्गज रहे मौजूद

Wed, 16 Oct 2024 11:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिग्गज क्रिकेटरों रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान की मौजूदगी में श्रीनगर में लीग की चमचमाती ट्रॉफी का दीदार। केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं। एलएलसी टेन-10 लीग के जरिए उत्तर प्रदेश को दनादन क्रिकेट के रोमांच से सराबोर करने की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अमर उजाला की ओर से अगले माह नवंबर में यह लीग लखनऊ में आयोजित की जा रही है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दौरान श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में दिग्गज रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान ने एलएलसी टेन-10 लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। ट्रॉफी के अनावरण के साथ लीग में खेलने के लिए क्रिकेटरों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शास्त्री-किरमानी और पठान के साथ जीएल बजाज इंस्टीट्यूशंस से आगरा-नोएडा टीम के मालिक कार्तिकेय अग्रवाल - फोटो : Amar Ujala
क्या है एलएलसी टेन-10?
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।

शास्त्री, किरमानी और इरफान के साथ लखनऊ टीम के मालिक अरविन्द सिंह - फोटो : Amar Ujala
इन शहरों की हैं टीम
लीग में खेलने वाली टीमों में आगरा की टीम जीएल बजाज नाइटराइडर्स, नोएडा की टीम जीएल बजाज सुपरकिंग्स, लखनऊ की टीम केरासा लखनऊ पैंथर्स, मुरादाबाद की टीम वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद माइटीवॉरियर्स, मेरठ की टीम आईआईएमटी मेरठ, मार्वल्स और झांसी की टीम बुंदेलखंड ब्लास्टर्स होगी।

गैलेंट इस्पात लिमिटेड के सीईओ मयंक अग्रवाल ने कहा, 'एलएलसी टेन-10 से जुड़कर उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों में अपार प्रतिभा छुपी हुई है। उनमें कुछ कर दिखाने की कूवत है। लीग के रूप में इन युवाओं के लिए यह मंच अपनी प्रतिभा दिखाने का बहुत बड़ा अवसर है। प्रतिभा दिखाने के साथ युवा क्रिकेटरों को दिग्गज क्रिकेटरों से सीखने का भी मौका मिलेगा।'

गैलेंट इस्पात लिमिटेड के सीईओ मयंक अग्रवाल

रवि शास्त्री, किरमानी और इरफान के साथ मोहसिन मीर (बैद्यनाथ झांसी टीम के प्रतिनिधि) - फोटो : Amar Ujala
ये हैं लीग के मेंटर
लीग में खेलने वाले क्रिकेटरों को दिग्गज क्रिकेटरों का मार्गदर्शन मिलेगा। लीग की टीमों के साथ बतौर मेंटर सुरेश रैना, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान और ब्रेट ली जैसे महान क्रिकेटर जुड़ रहे हैं।

लखनऊ में होगी लीग 
लीग को लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। नवंबर माह में होने वाली लीग की जल्द तिथि घोषित की जाएगी।

शास्त्री, किरमानी और इरफान के साथ गैलेंट इस्पात लिमिटेड के प्रतिनिधि जोगेश और रजत - फोटो : Amar Ujala
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 
लीग से जुड़ने के लिए मंगलवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। लीग के लिए llcten10.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन

शास्त्री, किरमानी और इरफान के साथ मुरादाबाद टीम के मालिक डॉ.सुधीर गिरि - फोटो : Amar Ujala
12 शहरों में होगा ट्रायल 
रजिस्ट्रेशन के बाद टीमों के चयन के लिए ट्रायल उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली शहरों में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें