फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतकवीर संगकारा भी नहीं बचा पाए टीम की हार

Sun, 08 Mar 2015 05:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडनी में चल रहे वर्ल्ड कप के 32वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 376 रन बनाए। उसके जवाब में श्रीलंका 46.2 ओवरों में 312 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की तरह श्रीलंका की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका लाहिरू थिरमन्ने (1) के रूप में लगा। कंगारू गेंदबाज मिशेल जॉनशन ने टीम को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया। थिरमन्ने के आउट होने के बाद कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान ने टीम को संभाला और टिक कर बल्लेबाजी की। 15वें ओवर में संगकारा ने अपने पचास रन पूरे किए। जबकि 48 के स्कोर पर दिलशान का एक कैच कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क छोड़ बैठे। इसका फायदा दिलशान ने बखूबी उठाया और उन्होंने भी फिफ्टी पूरी की।

दिलशान (62) के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। उन्हें जेम्स फॉकनर ने पगबाधा आउट किया। दिलशान ने संगकारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन जोड़े। दिलशान के आउट होने के बाद महेला जयवर्धने ने संगकारा के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। कुछ देर दोनों ने मैदान में जमकर हिट लगाई। लेकिन 19 के स्कोर पर जयवर्धने दुर्भाग्शाली रहे और क्लार्क के हाथो रन आउट हो गए। 11चौकों की मदद से संगकारा ने वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार सेंचुरी लगा दी है। शतक पूरा करने के बाद संगकारा (106) बड़ी हिट मारने के चक्कर में फॉकनर की गेंद पर एरोन फिंच को कैच थमा बैठे और आउट हो गए।
विज्ञापन


संगकारा के आउट होने के बाद क्रीज पर दिनेश चंदिमल और कप्तान एंगलो मैथ्यूज ने पारी को आगे संभाला। दोनों ने जमकर हिट लगाई। इस बीच चंदिमल ने अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन 52 के स्कोर पर वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाहर जाते ही कप्तान मैथ्यूज शेन वॉटसन का शिकार बने। मैथ्यूज (35) के रूप में श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। परेरा के रूप में श्रींलका ने अपना छठा विकेट गंवाया। सातवीं सफलता के रूप में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क ने एस प्रसन्ना को बोल्ड किया। आठवें विकेट के रूप में श्रीलंका ने अपनी आखिरी उम्मीद थरंगा (4) का विकेट गंवाया। 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टॉर्क की गेंद पर श्रींलका ने अपना नौंवा विकेट गंवाया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत खराब रही। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने डेविड वॉर्नर (9) को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। टीम के फिरकी गेंदबाज एस प्रसन्ना ने अपने पहले ही ओवर में टीम को दूसरा विकेट दिलाया। शॉट मारने के चक्कर में एरोन फिंच (24) आगे बढ़े और विकेटकीपर कुमार संगकारा ने उन्हें स्टंप किया।

शुरूआती झटकों के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और माइकल क्लार्क ने टीम को संभालने की कोशिश की। धीमी गति से खेलते हुए उन्होंनें अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। स्मिथ ने अपने पचास रन पूरे कर लिए है। स्मिथ के बाद टीम के कप्तान क्लार्क ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे कि श्रींलकाई गेंदबाजी मलिंगा ने यॉर्क बॉल फेंककर क्लार्क (68) की गिल्ली उड़ा दी। दोनों के बीच 134 रनों की साझेदारी हुई।

क्लार्क के आउट होते ही अगले ही ओवर में दिलशान ने गेंदबाजी संभाली। टीम का स्कोर 2 रन और ही बढ़ पाया था कि ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ (72) का विकेट भी गंवा दिया। दोनों के आउट होने के बाद क्रीज पर टीम के तूफानी बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवैल और शेन वॉटसन पहुंचे। दोनों ने आते ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जमकर प्रहार करना शुरू कर दिया। मैक्सवैल ने आतिशी पारी खेलते हुए मात्र 26 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी हो गई है। मैक्सवैल ने तूफानी पारी जारी रखते हुए 51 गेंदो में शतक लगाया। जिसमें उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के भी लगाए। वहीं, दूसरी ओर वॉटसन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज तिशारा परेरा ने आफत बन चुके मैक्सवैल (102) को आउट कर टीम को राहत दी।

मैक्सवैल के आउट होने के बाद क्रीज पर पहुंचे टीम के ऑलराउंर खिलाड़ी जेम्स फॉकनर (0) अगली ही गेंद पर रन आउट हो गए। उसके बाद क्रीज पर ब्रेड हैडिन पहुंचे। आतिशी पारी खेलते हुए मैदान के चारो ओर हिट लगाई। उन्होंने केवल 9 गेंदों में एक छक्का और 4 चौको की मदद 25 रन बनाए। इस बीच वॉटसन (67) परेरा का शिकार हुए। आखिर ओवर में कप्तान एंगेलो मैथ्यूज ने उन्हे आउट कर टीम को आठवीं सफलता दिलाई। अगली गेंद पर मैथ्यूज ने मिशेल स्टॉर्क को रन आउट किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें