फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता का एम्स में निधन

Sun, 08 Mar 2015 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटलुक ग्रुप के संस्थापक संपादक विनोद मेहता का निधन हो गया। विनोद मेहता 73 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने से मेहता दिल्ली के एम्स में भर्ती थें, जहां उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


मेहता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोनिया गांधी, शीला दीक्षित, एलके आडवाणी, अरुण जेटली, राघवेंद्र राठौर और मनीष सिसौदिया ने विनोद मेहता की शोक सभा में पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

पीएम मोदी ने विनोद मेहता के निधन पर कहा है कि उनकी राय हमेशा स्पष्ट और साफ होती थी। विनोद मेहता एक अच्छे पत्रकार और लेखक के रूप में याद किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने इस अविस्मरणीय छति के लिए उनके परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन


जनसत्ता के संपादक ओम थानवी और पत्रकार से राजनेता बने आम आदमी पार्टी के आसुतोष ने विनोद मेहता के निधन को मीडिया जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

विनोद मेहता के निधन पर आउटलुक परिवार ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
Frank & direct in his opinions, Vinod Mehta will be remembered as a fine journalist & writer. Condolences to his family on his demise.— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2015
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें